Showing posts with label टेनिस. Show all posts
Showing posts with label टेनिस. Show all posts

सुपर सीरीज के फाइनल में सायना नेहवाल की हार



पंडित : साल के आखिरी सुपर सीरीज में सायना को हार का सामना करना पड़ा है.

पहली बार बैडमिंटन के सुपर सीरीज के सिंगल्स के फाइनल में पहुंची सायना नेहवाल का चैम्पियन बनने का सपना हार के साथ टूट गया. फाइनल में सायना को चीन की यिहान वैंग ने कड़े मुकाबले में हरा दिया.

चीन के ल्यूझू में बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज के फाइनल में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी चीन की यिहान वैंग ने सायना को 18-21, 21-13, 21-13 से हरा दिया.

सुपर सीरीज के फाइनल में सायना ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम जीतकर बढ़त बना ली. लेकिन वो इस बढ़त को आगे नहीं बढ़ा पाईं और यिहान वैंग ने अगले दोनों गेम जीतकर सायना की उम्मीदों को तोड़ दिया.

नंबर-1 ब्रायन बंधुओं को पेस-भूपति ने धूल चटाई



पंडित । इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मशहूर भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बाव और माइक को लगातार सेटों में 6-4, 6-2 से पीटकर सत्र के अंतिम टेनिस टूर्नामेंट एटीपी टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
टूर्नामेंट के बाद अलग-अलग खेलने का फैसला कर चुकी इंडियन एक्सप्रेस को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी था और उसने बेहद आसानी के साथ यह काम कर लिय। दोनों सेटों में पेस-भूपति मजबूती के साथ पेश आए और दुनिया की नंबर एक जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया।
नंबर-1 ब्रायन बंधुओं को पेस-भूपति ने धूल चटाई
एरेना ओ-2 में खेले गए इस ग्रुप-ए मुकाबले में भारतीय जोड़ी के जीतने की संभावना कम जताई जा रही थीं लेकिन पेस-भूपति ने अद्भुत प्रदर्शन कर एक घंटे से भी कम समय में मैच निपटाकर सभी को चौंका दिया। इस जीत के साथ पेस-भूपति ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गए जबकि ब्रायन बंधु दूसरे स्थान पर रहे।

सानिया का सफर



पंडित-: सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उनका परिवार हैदराबाद से ताल्लुक रखता है और उनकी परवरिश इसी शहर में हुई। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे। कुछ समय के बाद उन्हें हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रुप सानिया का बचपन गुजरा। निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली। उनके पिता के पास इतने पैसे नही थे जो वह सानिया को प्रोफेशनल ट्रेनिंग करवा सकें। इसके लिए उन्होंने कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों से स्पॉंशरशिप ली। जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास ने सानिया मिर्ज़ा को 12 साल से ही स्पॉंशर करना शुरु कर दिया। उसके बाद उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा ले लिया।