Showing posts with label हॉकी. Show all posts
Showing posts with label हॉकी. Show all posts

चैंपियंस हॉकी में भारत ने पोलैंड को 7-0 से रौंदा



पंडित-: तुषार खांडेकर और युवराज वाल्मीकि के दो-दो गोल की मदद से भारत ने पोलैंड को 7-0 से हराकर चैम्पियंस चैलेंज हॉकी टूर्नामेंट में ग्रुमें शीर्ष पर रहने की उम्मीदें बढ़ा लीं।

भारत के तीन मैचों में सात अंक हैं। अब उसे बेल्जियम और दक्षिण अफ्रीका के मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा ताकि पता चल सके कि वह शीर्ष पर है या नहीं।

पूल ए की शीर्ष टीम का सामना मलेशिया से होगा।

आखिरी ग्रुप मैच से पहले भारत और बेल्जियम के चार चार अंक थे लेकिन गोल औसत के मामले में बेल्जियम एक गोल से आगे था।

भारत ने पूरा दबदबा बनाए रखा। पोलैंड ग्रुप चरण के तीनों मैच बड़े अंतर से हार चुका है।

पोलैंड की टीम 11वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंची थी लेकिन पेनल्टी कार्नर पर कप्तान डी राचवालस्की का शाट बाहर निकल गया।

भारत के लिए पहला गोल अपना जन्मदिन मना रहे युवराज वाल्मीकि ने 19वें मिनट में मनजीत कुल्लू के पास पर किया।

शीर्ष स्थान कब्जाना चाहेगा भारत



पंडित-: दक्षिण अफ्रीका पर मिली शानदार जीत के बाद भारतीय टीम की निगाहें अब चैंपियंस चैलेंज हॉकी टूर्नामेंट के पूल ‘ए’ के आखिरी मुकाबले में पोलैंड को हरा शीर्ष स्थान कब्जाने पर होंगी। क्वार्टर फाइनल से पहले भारतीय टीम मंगलवार को इस मुकाबले में जीत की लय कायम रखना चाहेगी। बेल्जियम से शुरुआती मुकाबले में 3-3 से ड्रा के बाद दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को 7-4 से हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। पूल ‘ए’ में भारत और बेल्जियम के दो मैचों में चार अंक हैं लेकिन यूरोपीय टीम बेहतर गोल औसत के आधार पर फिलहाल शीर्ष पर है।

पोलैंड को आंकने का भी मौका
भारतीय टीम अगर पोलैंड को हराने में कामयाब रहती है तो वह अपने पूल में शीर्ष पर आ जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि उसे क्वार्टर फाइनल में पूल बी की सबसे निचली टीम से खेलना होगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नए प्रारूप के तहत आठों टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी लेकिन पूल में शीर्ष पर रहने वाली टीमों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना आसान होगा। कल के मैच से माइकल नोब्स की टीम के पास नई दिल्ली में अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर से पहले पोलैंड को आंकने का भी मौका होगा।

‘हमार आक्रमण बेहतर है लेकिन डिफेंस पर मेहनत करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका खिलाफ भारतीय टीम ने कुछ बेहतरीन गोल किए लेकिन हमें अभी भी प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। टीम में आए युवाओं ने उम्दा प्रदर्शन किया है लेकिन हमें फिटनेस पर कड़ी मेहनत करनी होगी।’