भारतीय पुरुष शटलर अजय जयराम ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहले दिन ही विश्व के 12वें नंबर के खिलाड़ी हांगकांग के विंग कि वोंग को हराकर बड़ा उलटफेर किया।
2011 में इस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जयराम ने वोंग के खिलाफ 20-22, 21-17, 21-15 से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अगले दौर में मुंबई के 25 वर्षीय जयराम का सामना स्पेन के पाबलो एबियान से होगा। जीत के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा, 'यह काफी अच्छा मैच था। मैं जानता था कि यह इतना आसान नहीं होने वाला है और मुझे पूरा दमखम लगाना होगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर मैं अपने खेल से खुश हूं। अगले दौर में भी मुझे इसी तरह से खेलना होगा।' पहले गेम में चेन्नई में जन्में जयराम ने जोरदार खेल दिखाते हुए 20-16 की बढ़त बना ली थी, लेकिन वोंग ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए यह गेम 22-20 से जीत लिया। हालांकि जयराम ने दूसरे और तीसरे गेम में वोंग को कोई मौका नहीं देते हुए शानदार जीत दर्ज की।
इससे पहले डबल्स और मिक्सड डबल्स वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया। मिक्सड डबल्स में अपर्णा बालन और अरुण विष्णु की जोड़ी को पहले दौर में ही चीनी ताइपे के मिन चुन लियाओ और सियाओ हुआन चेन की जोड़ी के हाथों 15-21, 17-21 से हार झेलनी पड़ी। अश्विनी पोनप्पा और तरुण कोना की जोड़ी भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सकी। इस भारतीय जोड़ी को जापान के हिरोकात्सु हाशिमोटो और मियुकी माएदा की जोड़ी ने 21-18, 12-21, 21-19 से हराया।
महिला डबल्स में अपर्णा बालन और सिकी रेड्डी की जोड़ी भी पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई। उन्हें इंग्लैंड की लॉरेन स्मिथ और गाबरिले व्हाइट की जोड़ी ने 34 मिनट चले मुकाबले में 21-15, 21-17 से मात दी। टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद साइना नेहवाल और पीवी सिंधु से है। यह दोनों महिला सिंगल्स में मंगलवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। इन दोनों खिलाड़ियों को पहले दौर में बाई मिली है।(PTI)
हार के बाद टीम पर बरसा आस्ट्रेलियाई मीडिया
पंडित : भारत के हाथों टेस्ट श्रृंखला में 4-0 से सफाये के बाद
आस्ट्रेलियाई मीडिया ने अपनी टीम को जमकर लताड़ा और गलत शाट्स के चयन के
लिए बल्लेबाजों की भर्त्सना की है।
टेलीग्राफ में एक लेख में कहा गया कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का 2013 का दौरा अब तक का बदतरीन है। यह पिछले 34 साल में देश की सबसे खराब टेस्ट टीम है। हेराल्ड सन ने कहा कि एक ही गलती को बार बार दोहराना और अलग नतीजों की अपेक्षा करना पागलपन होता है।
आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जब तक बदलेंगे नहीं तो एशेज से पहले उन्हें पागलखाने में दाखिल कराना पड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि एशेज से पहले चिंता का विषय बल्लेबाजी औसत नहीं बल्कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की मानसिकता है जिससे उन्होंने फैसले लिए और गलतियां की। आस्ट्रेलियाई खेल लेखकों ने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों खासकर कार्यवाहक कप्तान शेन वाटसन को जमकर आड़े हाथों लिया।
टेलीग्राफ ने कहा कि संघर्ष के दौर से जूझ रहे वाटसन की जगह टीम में पक्की नहीं होनी चाहिए। कल तो उन्होंने खराब प्रदर्शन की हद कर दी। उसे अपने प्रदर्शन पर आत्ममंथन करने की जरूरत है। इसमें कहा गया कि माइकल क्लार्क के साथ वह आस्ट्रेलिया का सबसे सीनियर खिलाड़ी है, लेकिन वह एकमात्र बल्लेबाज है जिसने अर्धशतक भी नहीं बनाया। पुछल्ले बल्लेबाजों तक ने अर्धशतक बनाए हैं।

चौथे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं वॉटसन
पंडित :ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान शेन वॉटसन भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। साथ ही वह एशेज सीरीज के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' ने वॉटसन के करीबी सूत्र के हवाले से लिखा, "वॉटसन संन्यास लेने की बात को लेकर शांत हो चुके हैं। साथ ही वह प्रायश्चित करने के लिए भारत के खिलाफ दिल्ली में होने वाले चौथे टेस्ट में शामिल होने की बात मान सकते हैं।"
"वॉटसन अपनी पत्नी और नवजन्मे बच्चे के साथ तीन-चार दिन और रह सकते हैं। उनके पास इसके बावजूद दिल्ली टेस्ट में खेलेने के लिए पर्याप्त समय है।"
वॉटसन, उस्मान ख्वाजा, जेम्स पेटिंसन और मिशेल जॉनसन को सोमवार को अनुशासन तोड़ने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद नाराज होकर वॉटसन स्वेदश लौट गए थे। स्वेदश पहुंचने के बाद उन्होंने कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख पैट हावर्ड द्वारा उन्हें कुछ ही मैचों में टीम के साथ सयोंजन कर खेलने वाले खिलाड़ी कहे जाने पर वॉटसन ने हैरानी जताई थी।
गंभीर व रैना के तूफान में उड़ा श्रीलंका
गौतम गंभीर के शतक के बाद सुरेश रैना की तूफानी पारी से भारत ने विषम परिस्थितियों से उबरते हुए तीसरे वनडे क्रिकेट मैच में शनिवार को श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।गंभीर ने 102 जबकि रैना ने नाबाद 65 रन की पारी खेली जिससे भारत ने 287 रन के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 288 रन बनाकर हासिल कर लिया। रैना ने इरफान पठान (नाबाद 34) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 11.1 ओवर में 92 रन की अटूट साझेदारी करके भारत की जीत सुनिश्चित की। रैना ने 19 रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 45 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा।
इससे पहले श्रीलंका ने कुमार संगकारा (73), एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 71) और महेला जयवर्धने (65) के अर्धशतकों की मदद से पांच विकेट पर 286 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
भारत ने बल्लेबाजी पावर प्ले के पांच ओवर में 29 रन जोड़कर तीन विकेट गंवाए जिससे वह एक समय मुश्किल में घिर गया था और उसे अंतिम 11 ओवर में 87 रन की दरकार थी लेकिन रैना और पठान ने इस लक्ष्य को आसान कर दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ओवर में भी सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (3) का विकेट गंवा दिया जो तिषारा परेरा की गेंद पर करारा प्रहार करने की कोशिश में कवर में स्थानापन्न खिलाड़ी सचित्र सेनानायके को कैच दे बैठे।
गंभीर और विराट कोहली (38) ने इसके बाद 19.1 ओवर में 105 रन जोड़ी पारी को संभाला। गंभीर शुरू से ही शानदार लय में दिखे लेकिन कोहली को खुलकर खेलने में दिक्कत हुई। गंभीर ने लसिथ मलिंगा के पहले दो ओवर में तीन चौकों के साथ अपने तेवर दिखाए। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर 17.4 ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया।
कोहली हालांकि इसके बाद ज्यादा देर नहीं टिक पाए। वह रंगना हेराथ की शार्ट गेंद को बैकफुट पर जाकर खेलने की कोशिश में इसी स्पिनर को कैच दे बैठे। उन्होंने 65 गेंद की पारी में दो चौके मारे।
इससे पहले गंभीर ने हेराथ की गेंद पर एक रन के साथ सिर्फ 43 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। कोहली की जगह क्रीज पर उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (31) ने गंभीर का अच्छा साथ निभाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। दोनों ने भारत का स्कोर 35 ओवर में दो विकेट पर 180 रन तक पहुंचाकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।
धौनी ने इस बीच 36वें ओवर में अनिवार्य बल्लेबाजी पावर प्ले लिया जो भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। मलिंगा ने पावर प्ले की पहली ही गेंद पर अपनी घातक यार्कर से धौनी के स्टंप उखाड़ दिए जबकि अगली ही गेंद पर उन्होंने खराब फार्म से जूझ रहे रोहित शर्मा (0) को पगबाधा आउट करके भारत को चौथा झटका दिया।
गंभीर ने मैथ्यूज की गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर एक रन के लिए खेलकर सिर्फ 96 गेंद में अपने कैरियर का 11वां वनडे शतक पूरा किया। वह हालांकि मैथ्यूज के अगले ओवर में तेज रन लेने के प्रयास में पवेलियन लौट गए। उन्होंने गेंद को मिड आन पर खेला और तेज रन के लिए दौड़ पड़े लेकिन उनके क्रीज पर पहुंचने से पहले की इसुरू उदाना ने उनके स्टंप उखाड़ दिए।
भारत को अंतिम 11 ओवर में 87 रन की दरकार थी और ऐसे में रैना ने पठान के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। रैना 19 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब सेनानायके ने मैथ्यूज की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया।
इससे पहले श्रीलंका की ओर से संगकारा और जयवर्धने ने चौथे विकेट के लिए उस समय 121 रन की साक्षेदारी जब मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 20 रन था। जीवन मेंडिस ने भी नाबाद 45 रन की पारी खेली।
जहीर खान ने भारत को पहली सफलता दिलाई जब तिलकरत्ने दिलशान (4) पारी के दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। फ्रंटफुट पर खेलने की कोशिश में वह चकमा खा गए और गेंद ने उनके स्टंप उखाड़ दिए। उपुल थरंगा (8) ने ऑफ स्टम्प से बाहर जाती जहीर की गेंद पर विकेट के पीछे धौनी को कैच थमाया। पठान ने इसके बाद दिनेश चांदीमल को खाता भी नहीं खोलने दिया और उन्हें पगबाधा आउट कर दिया।
इसके बाद संगकारा और जयवर्धने की अनुभवी जोड़ी ने पारी को संभाला। जयवर्धने ने आर अश्विन की गेंद पर दो रन बनाकर 68वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। संगकारा ने भी अपने कैरियर का 73वां और भारत के खिलाफ 16वां अर्धशतक लगाया। जयवर्धने ने 79 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये जबकि संगकारा ने 95 गेंद खेलकर अपनी पारी में छह चौके जड़े।
जयवर्धने को लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने पवेलियन भेजा। रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में वह बैकफुट पर आए और गेंद लेग स्टम्प के सामने उनके पैर पर लगी। वह हालांकि अंपायर कुमार धर्मसेना के फैसले से खुश नहीं दिखे। डिंडा ने 38वें ओवर में संगकारा को आउट किया। ऑफ स्टम्प के बाहर जाती फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने प्वाइंट में खड़े विराट कोहली को आसान कैच थमाया। मैथ्यूज और मेंडिस ने अंतिम ओवरों में टीम की ओर से तेजी से रन बटोरे। भारत के लिए तेज गेंदबाज जहीर खान ने दो विकेट लिए जबकि इरफान पठान, अशोक डिंडा और राहुल शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

क्या वाकई सहवाग बनाम धौनी है, अपनी राय दीजिए
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आज कहाकि कप्तान एम एस धौनी के पास मजबूत टीम थी इसलिए वह दो विश्व कप जीते हैं. क्या इस डॉयलाग से कहीं भी सहवाग बनाम धौनी लग रहा हैं. आप अपने विचार दीजिए...
आपको हम बता दे कि पिछले साल भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान वीरेंद्र सहवाग और कप्तान एम एस धौनी के रिश्तों को लेकर काफी चर्चा हुई थी. वहां पर आपसी कड़वाहट साफतौर पर बाहर निकलकर आ गई थी.
और आज भी एक कार्यक्रम में सहवाग ने कहा जिसे आप गौर से पढ़े... ‘धोनी को एक बेहद मजबूत टीम मिली. जब आपकी टीम मजबूत होती है तो फिर नतीजे पाना आसान हो जाता है. जैसा कि एक समय में ऑस्ट्रेलिया ने किया था. हमारी मजबूत टीम ने हाल के वर्षों में धोनी के साथ दो विश्व कप जीते हैं. किसी भी कप्तान के पास अच्छी टीम होती है तो वह जीतती है.’
अब हम आपके पाले में गेंद को डालते हैं. आपसे यह जानना चाहेंगे कि क्या आपको लगता है कि वीरेंद्र सहवाग और कप्तान एम एस धौनी एक दूसरे को नहीं पंसद करते हैं.
अगर ऐसा है तो अपने विचार को लिखे. हम इसे अपनी साइट पर प्रकाशित करेंगे. ज्यों का त्यों. लिखे अपने विचार....
धोनी-सचिन सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में शामिल
इस सूची में पूर्व के नंबर एक टाइगर वुड्स को पीछे छोड़ते हुए बॉक्सर फ्लॉएड मेवेदर पहले नंबर पर पहुँच गए हैं. उन्होंने कुल आठ करोड़ 50 लाख डॉलर कमाए.
फोर्ब्स की सूची में दूसरे नंबर पर हैं बॉक्सर मैनी पेक्कयूआओ (छह करोड़ 20 लाख डॉलर) जबकि गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वु्ड्स पाँच करोड़ 94 लाख डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रहे.भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर क्रमश 31वें और 78वें पायदान पर हैं. धोनी को
2001 के बाद से ही टाइगर वुड्स ने फोर्ब्स सूची को टॉप किया है. लेकिन सेक्स स्कैंडल के बाद से उनके प्रायजकों में कमी आई है. दूसरे नंबर वाले बॉक्सर मैनी घरेलू हिंसा के आरोप में तीन महीने जेल की सजा काट रहे हैं.
केवल दो महिलाएँ शामिल
टेनिस स्टार रॉजर फेडरर को कुल पांच करोड़ 27 लाख की आमदनी हुई और उन्हें पाँचवा नंबर मिला.
डेविड बेकहम को आठवां स्थान मिला है. फुटबॉल खिलाड़ियों में वे सबसे ज्यादा कमाई ( चार करोड़ 60 लाख डॉलर) करने वाले खिलाड़ी हैं.
ओलंपिक चैंपियन उसैन बोल्ट इस सूची में काफी नीचे हैं. दो करोड़ तीन लाख डॉलर की कमाई के साथ उन्हें 63वां स्थान मिला है.
फोर्ब्स की सूची में केवल दो महिलाएँ हैं- रूस की टेनिस खिलाड़ी मरिया शरापोवा और चीन की टेनिस खिलाड़ी ली ना.
शरापोवा ने पिछले एक साल में काफी ईनामी राशी जीती है और कई कंपनियों के विज्ञापन भी कर रही हैं.
दो करोड़ 79 लाख डॉलर की कमाई के साथ उन्होंने 26वां नंबर हासिल किया है. जबकि ली ना एक करोड़ 84 लाख डॉलर के साथ 81वें नंबर पर रहीं.
फोर्ब्स पत्रिका खिलाड़ियों की कुल आमदनी में उनका वेतन, बोनस, ईनामी राशी, समारोहों में जाने की फीस, विज्ञापन और लाइसेंस से होने वाली कमाई शामिल है. इसमें टेक्स या एजेंट की फीस नहीं काटी जाती.
सबस ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों में से 30 फुटबॉल खिलाड़ी हैं.
अब फुटबॉल के लिए पूनम होंगी न्यूड?
यूरो कप की इस समय धूम है और पूनम पांडे भी फुटबॉल का मजा ले रही हैं। ज्यादातर मैचों के परिणामों के बारे में उनकी बातें सच साबित हो रही हैं और कुछ लोगों ने तो उन्हें पूनम पॉल पांडे कहना शुरू कर दिया है। पूनम ने फिलहाल यह पत्ता नहीं खोला है कि वे किस टीम को सपोर्ट करने वाली हैं, लेकिन उनके फैंस का मानना है कि वे जल्दी ही इस बारे में बताएंगी और एक बार फिर वे न्यूड हो सकती हैं।
एक बात तो माननी पड़ेगी कि पूनम जिस टीम के समर्थन में कपड़े उतारने की बात करती है वो टीम खिताब जीत जाती है। विश्व कप में भारत और आईपीएल-5 में कोलकाता नाइट राइडर्स इस बात के उदाहरण हैं।
पिछले दिनों पूनम ने अपनी पसंदीदा टीम के जीतने पर ट्विटर पर खुद का हॉट फोटो भी लोड किया था।
FILE |
पिछले दिनों पूनम ने अपनी पसंदीदा टीम के जीतने पर ट्विटर पर खुद का हॉट फोटो भी लोड किया था।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले विश्वनाथन आनंद
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले विश्वनाथन आनंद | |||||||||
|
विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले विश्वनाथन आनंद,उप विजेता बोरिस गेलफेंड ने आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आवास पर भेंट की.
पुतिन ने इन दोनों को चाय पर बुलाया था.
आनंद ने कल गेलफेंड को टाई ब्रेकर में 2.5 . 1.5 से हराकर पांचवां विश्व चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया. इस भारतीय ने कहा कि उन्होंने अपने देश में रूसी सांस्कृतिक केंद्र में बचपन में शतरंज सीखा था. पुतिन ने इस पर मजाकिया लहजे में कहा, ‘तो यह एकतरह से हमारा ही है.’
पुतिन ने दोनों खिलाड़ियों के शानदार खेल की प्रशंसा की. यह आनंद का लगातार चौथा विश्व खिताब था.
इस भारतीय ने पहला खिताब 2000 में जीता था और इसके बाद लगातार 2007, 2008 और 2010 में यह ट्राफी हासिल की. इस तरह से वह 2007 से लगातार विश्व चैम्पियन हैं.
मेलबर्न टेस्ट : इतिहास रचने के इरादे से उतरेगा भारत
पंडित : ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने व इतिहास रचने के इरादे से पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार से खेले जाने वाले चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर शानदार शुरुआत करना चाहेगी।इससे पहले, भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का नौ बार दौरा किया है लेकिन उसे टेस्ट श्रृंखला जीतने में कामयाबी नहीं मिली है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम को हराकर अपने 64 वर्ष के सपने को पूरा करने के लिए तैयार है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर अब तक कुल 10 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिनमें सात बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है जबकि दो मैचों में भारत विजयी रहा है वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है। आंकड़ों के लिहाज से भारत का इस मैदान पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है फिर भी मौजूदा भारतीय टीम इस समय अनुभव और युवा जोश से भरपूर है और ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर मात देकर टेस्ट श्रृंखला जीतने को बेताब है।
इस श्रृंखला को भारत के अनुभवी बल्लेबाजों और आस्ट्रेलिया के युवा गेंदबाजों के बीच मुकाबला माना जा रहा है। भारतीय टीम में अनुभवी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर और धोनी जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो ऑस्ट्रेलियाई युवा गेंदबाजी आक्रमण से निपटने को तैयार हैं।
तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100वें शतक से एक शतक दूर हैं। ऐसे में तेंदुलकर के प्रशंसकों को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी सहवाग और गम्भीर के कंधों पर होगा वहीं मध्यक्रम में द्रविड़, लक्ष्मण और धोनी टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।
भारतीय टीम के लिए उसके तेज गेंदबाजों की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है, हालांकि धोनी की माने तो टीम के अनुभवी मुख्य मध्यम गति के गेंदबाज जहीर खान और इशांत शर्मा अपने चोट से उबर चुके हैं और टेस्ट मैच में खेलने को तैयार है। यह दोनों गेंदबाज कितना फिट हैं यह कह पाना अभी मुश्किल है।
धोनी ने संकेत दिया है कि सभी खिलाड़ी फिट हैं और पहले टेस्ट मैच के चयन के लिए उपलब्ध हैं। भारतीय टीम में जहीर, इशांत, उमेश यादव, आर.विनय कुमार और अभिमन्यु मिथुन के रूप में पांच मध्यम गति के गेंदबाज विकल्प के रूप में मौजूद हैं जबकि स्पिनर के रूप में रविचंद्रन अश्विन और प्रज्ञान ओझा अंतिम एकादश टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। जहीर और इशांत को छोड़कर बाकी के तीनों तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट हैं।
दूसरी ओर, होबार्ट टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड से मिली करारी शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल गिरा हुआ है। अनुभवी बल्लेबाज रिकी पोंटिंग और माइकल हसी का खराब फॉर्म ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए चिंता का विषय है।
मौज़ूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम बदलाव की दौर से गुजर रही है। इस मुकाबले में पोंटिंग और हसी पर खुद को साबित करने का दबाव है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पोंटिंग, हसी, कप्तान माइकल क्लार्क, ब्रैड हैडिन और शॉन मार्श के इर्द-गिर्द रहेगी। सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एड कोवान और डेविड वार्नर निभाएंगे।
तेज गेंदबाजी का आक्रमण युवा गेंदबाज जेम्स पैटिंसन, पीटर सिडल और बेन हिल्फेनहास सम्भालेंगे जबकि स्पिन की जिम्मेदारी नाथन लियोन के कंधे पर होगी।
अभ्यास मैच: भारत 269 रन पर आउट, कोहली का शतक
पंडित : भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व मंगलवार को क्रिकेट आस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में 269 रन ही बना पायी. इसमें विराट कोहली को ने शानदार शतक लगाया.
अध्यक्ष एकादश की टीम ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 214 रन बना लिए हैं. एड कोवान ने शानदार 109 रन बनाए. टाम कूपर ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 38 रन का योगदान दिया.
कम रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल समय से पहले ही रोकना पड़ा. इस समय तक अध्यक्ष एकादश टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं.
अध्यक्ष एकादश के आखिरी चार विकेट 30 रन के अंदर ही गिर गए. इसमें आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 खिलाड़ियों को आउट किया.
इस प्रकार क्रिकेट आस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश पहली पारी में भारत से 55 रन पीछे है और उसके 3 विकेट अभी बाकी है.
इससे पहले भारतीय पारी का आकषर्ण विराट कोहली का शतक रहा. उन्होंने 171 गेंद का सामना करके 132 रन बनाये जिसमें 18 चौके और दो छक्के शामिल हैं. कोहली को छोड़कर अन्य कोई भी भारतीय बल्लेबाज प्रभावित करने में नाकाम रहा.
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 12 गेंद पर तीन रन बनाने के बाद मिड ऑन पर हवा में लहराता कैच थमाया. निचले क्रम के बाकी बल्लेबाज भी एक के बाद एक चलते बने, जिससे भारतीय टीम लंच से आधे घंटे पहले ही आउट हो गयी.
माना जा रहा था कि भारतीयों को तेज और स्विंग गेंदों से परेशानी होगी लेकिन उन्हें सबसे अधिक नुकसान बायें हाथ के स्पिनर जॉन हालैंड ने पहुंचाया जिन्होंने 70 रन देकर छह विकेट लिए.
हालैंड ने सुबह धोनी, रविचंद्रन अश्विन, कोहली, जहीर खान और अभिमन्यु मिथुन को आउट किया.
स्कोर बोर्ड:
भारत
गौतम गंभीर बो बेरनडोर्फ 24
वीरेंद्र सहवाग का डूलान बो जार्ज 12
अजिंक्या रहाणे का ख्वाजा बो लालोर 15
विराट कोहली का ल्यूडमैन बो हालैंड 132
वीवीएस लक्ष्मण बो हालैंड 15
रोहित शर्मा का बेरनडोर्फ बो जार्ज 47
महेंद्र सिंह धोनी का बायस बो हालैंड 03
रविचंद्रन अश्विन का डूलान बो हालैंड 04
आर विनयकुमार नाबाद 06
जहीर खान बो हालैंड 00
अभिमन्यु मिथुन का डूलान बो हालैंड 00
अतिरिक्त 07
कुल : 79.1 ओवर में, सभी आउट : 269
विकेट पतन : 1-20, 2-52, 3-53, 4-84, 5-185, 6-207, 7-227, 8-263, 9-269
गेंदबाजी
बोलिंजर 11-1-52-0
जार्ज 17-2-62-1
बेरनहोर्फ 14-6-21-1
लालोर 13-5-26-1
हालैंड 18.1-2-70-6
बायस 6-0-35-0
आस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश
डेविड वार्नर बो मिथुन 02
एड कोवान का धोनी बो अश्विन 109
उस्मान ख्वाजा का धोनी बो यादव 25
फिल ह्यूज का धोनी बो अश्विन 20
टाम कूपर पगबाधा बो अश्विन 38
एलेक्स डूलान का रहाणो बो अश्विन 00
टिम ल्यूडमैन खेल रहे हैं 15
कैमरून बायस बो ओझा 01
कुल : 59 ओवर में, 7 विकेट पर : 214
विकेट पतन : 1-3, 2-79, 3-115, 4-184, 5-188, 6-203, 7-214
गेंदबाजी
अभिमन्यु मिथुन 6-1-23-1
अभिमन्यु मिथुन 6-1-23-1
उदय यादव 5-029-1
जहीर खान 10-0-41-0
आर विनयकुमार 7-1-13-0
आर अश्विन 14-1-52-4
प्रज्ञान ओझा 17-0-56-1
सुपर सीरीज के फाइनल में सायना नेहवाल की हार
पंडित : साल के आखिरी सुपर सीरीज में सायना को हार का सामना करना पड़ा है.
पहली बार बैडमिंटन के सुपर सीरीज के सिंगल्स के फाइनल में पहुंची सायना नेहवाल का चैम्पियन बनने का सपना हार के साथ टूट गया. फाइनल में सायना को चीन की यिहान वैंग ने कड़े मुकाबले में हरा दिया.
चीन के ल्यूझू में बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज के फाइनल में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी चीन की यिहान वैंग ने सायना को 18-21, 21-13, 21-13 से हरा दिया.
सुपर सीरीज के फाइनल में सायना ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम जीतकर बढ़त बना ली. लेकिन वो इस बढ़त को आगे नहीं बढ़ा पाईं और यिहान वैंग ने अगले दोनों गेम जीतकर सायना की उम्मीदों को तोड़ दिया.

पीसीबी की भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला की उम्मीद टूटी
पंडित : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस हफ्ते सिंगापुर में एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक के दौरान बीसीसीआई अधिकारियों से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के बाद अगले साल भारत के खिलाफ द्विपक्षीय शृंखला की उम्मीद छोड़ दी है।
‘जंग’ समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार इस बात की संभावना काफी कम है कि भारत भविष्य दौरा कार्यक्रम के तहत अगले साल मार्च अप्रैल में टेस्ट शृंखला के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करे।
रिपोर्ट के मुताबिक इस शृंखला के रास्ते में कई रोड़े हैं जिसमें बांग्लादेश में एशिया कप का आयोजन, भारत का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और इंडियन प्रीमियर लीग शामिल है जिसका आयोजन अप्रैल के दूसरे हफ्ते से होना है।
रिपोर्ट में पीसीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया है, ‘‘एसीसी की बैठक में हिस्सा लेने गए पीसीबी अधिकारियों ने बैठक के इतर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ बात की लेकिन उन्हें द्विपक्षीय रिश्ते दोबारा शुरू करने को लेकर सकारात्मक जवाब नहीं मिला।’’ इसके मुताबिक इसी के कारण संभवत: पाकिस्तान सरकार ने अब तक इस महीने बातचीत के लिए भारत जाने के लिए पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ को स्वीकृति नहीं दी है।

किवी की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत
ब्रेसवेल ने 16.4 ओवर में 40 रन देकर छह विकेट चटकाये और मैच विजयी प्रदर्शन कर आस्ट्रेलिया को चौंका दिया जो जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी क्योंकि उसने जीत के लिये 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 159 रन बना लिये थे। न्यूजीलैंड ने 74 रन के अंदर आठ विकेट चटकाकर बेलरीव ओवल में रोमांचकारी टेस्ट मैच के चौथे दिन ही शानदार जीत दर्ज की। लेकिन बिना विकेट गंवाए 72 रन से खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम आज नाटकीय ढंग से सिमट गई, जिससे डेविड वार्नर का टेस्ट में पहला नाबाद शतक बेकार चला गया क्योंकि दूसरे छोर पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और ब्रेसवेल ने 64वें ओवर में नाथन ल्योन को बोल्ड कर टीम को जीत दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया पर 1985 के बाद यह न्यूजीलैंड की पहली जीत है। इस दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दोनों टीम 1-1 से बराबर रही जिसमें न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में आस्ट्रेलिया से नौ विकेट से हार गई थी। ब्रेसवेल ने दूसरी पारी में रिकी पोंटिंग 16 रन, माइकल क्लार्क 0 रन, माइक हस्सी 0 रन, जेम्स पैटिनसन 04 रन, मिशेल स्टार्क 0 और ल्योन 09 रन के विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट अपने नाम किये थे। वार्नर ने 170 गेंद में 14 चौकों की मदद से बनाई गई 123 रन की नाबाद पारी से टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की की।
सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूजेस फिर से सस्ते में आउट हो गये थे । इस तरह आस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 233 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 226 रन बनाकर आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पहली पारी में भी आस्ट्रेलिया को 136 रन पर समेट दिया था। (एजेंसी)
सचिन विंडीज के खिलाफ अंतिम दो वनडे नहीं खेलेंगे
पंडित । अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले दो एकदिवसीय में नहीं खेलेंगे। वो इंदौर और चेन्नई में खेले जाने वाले एकदिवसीय मैच में नहीं खेलेंगे। गुरुवार को वो टेस्ट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।
गौरतलब है कि खबर आई थी कि सचिन तेंदुलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही एकदिवसीय शृंखला के अंतिम दो मुकाबलों में खेल सकते हैं, लेकिन टीम चयन सूत्रों ने साफ कर दिया कि सचिन भारत में दो एकदिवसीय मैच नहीं खेलेंगे। वो ऑस्ट्रेलिया में होने वाली शृंखला में हिस्सा लेंगे।
मालूम हो कि एकदिवसीय शृंखला के पहले तीन मैचों से सचिन को आराम दिया गया था। फिलहाल धोनी भी टीम में नहीं है। भारत पांच एकदिवसीय मैच की शृंखला में 2-0 से आगे चल रही है।

चैंपियंस हॉकी में भारत ने पोलैंड को 7-0 से रौंदा
पंडित-: तुषार खांडेकर और युवराज वाल्मीकि के दो-दो गोल की मदद से भारत ने पोलैंड को 7-0 से हराकर चैम्पियंस चैलेंज हॉकी टूर्नामेंट में ग्रुमें शीर्ष पर रहने की उम्मीदें बढ़ा लीं।भारत के तीन मैचों में सात अंक हैं। अब उसे बेल्जियम और दक्षिण अफ्रीका के मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा ताकि पता चल सके कि वह शीर्ष पर है या नहीं।
पूल ए की शीर्ष टीम का सामना मलेशिया से होगा।
आखिरी ग्रुप मैच से पहले भारत और बेल्जियम के चार चार अंक थे लेकिन गोल औसत के मामले में बेल्जियम एक गोल से आगे था।
भारत ने पूरा दबदबा बनाए रखा। पोलैंड ग्रुप चरण के तीनों मैच बड़े अंतर से हार चुका है।
पोलैंड की टीम 11वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंची थी लेकिन पेनल्टी कार्नर पर कप्तान डी राचवालस्की का शाट बाहर निकल गया।
भारत के लिए पहला गोल अपना जन्मदिन मना रहे युवराज वाल्मीकि ने 19वें मिनट में मनजीत कुल्लू के पास पर किया।
रोमांचक मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराया
मंडराने लगा था हार का खतरा
201 पर जब भारत का 8 और 9वां विकेट गिरा , तो ऐसा लग रहा था कि कहीं मैच भारत के हाथ से निकल न जाए। लेकिन वरुण आरोन और उमेश यादव ने टीम को जीत दिला दी।
रोहित शर्मा की बेहतरीन हाफ सेंचुरी
रोहित शर्मा ने यहां पर शानदार हाफ सेंचुरी बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल प्ले किया। उन्होंने 72 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित ने रवींद्र जडेजा के साथ 81 रनों की पार्टनरशिप करके भारत की उम्मीदें जगाए रखीं। रवींद्र जडेजा 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अश्विन मैदान पर आए लेकिन वह जल्द ही आउट हो गए।
खराब शुरुआत
भारत की शुरुआत ठीक नहीं रही। पार्थिव पटेल सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर आए गौतम गंभीर भी सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने। इनके बाद विराट कोहली सहवाग का साथ देने आए , लेकिन वह भी जम न सके। वह सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सहवाग 20 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान वीरेंद्र सहवाग के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। वह 20 रन बनाकर रसेल की बॉल पर आउट हुए। उसके बाद रैना भी 5 रन बनाकर चलते बने।
वेस्ट इंडीज ने बनाए 211 रन
वेस्ट इंडीज ने भारत के सामने 212 रनों का टारगेट रखा। वेस्ट इंडीज ने निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट पर 211 रन बनाए। वेस्ट इंडीज की तरफ से ब्रावो ने 60 रनों की पारी खेली। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम को पहला झटका 18 रन के स्कोर पर लगा , जब एड्रियन बराथ आउट हुए। एड्रियन बाराथ को 17 रन पर विनय कुमार ने विकेट के पीछे पार्थिव पटेल को कैच कराया। बाराथ ने 13 गेंदों पर तीन चौके लगाए जबकि दूसरा विकेट मॉर्लन सैम्युल्स (10) को वरुण आरोन ने बोल्ड कर दिया। वेस्ट इंडीज की तरफ से धुआंधार बैटिंग कर रहे एल . सिमंस को उमेश यादव ने 19 रन पर आउट कर दिया। सिमंस ने 30 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का लगाया।
इसके बाद ब्रावो और हयात ने वेस्ट इंडीज की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने संभल कर बैटिंग की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 75 रनों की पार्टनरशिप की। यह जोड़ी भारत के लिए खतरा बनती जा रही थी , तभी हयात रन आउट हो गए। हयात 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ब्रावो भी हाफ सेंचुरी बनाकर चलते बने। उन्होंने 60 रनों की पारी खेली। इसके बाद पोलार्ड और सैमी भी जल्दी - जल्दी आउट हो गए।
भारत की ओर से उमेश यादव और वरुण आरोन ने 2-2 विकेट लिए जबकि अश्विन , रैना, विनय कुमार और जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।
शीर्ष स्थान कब्जाना चाहेगा भारत
पोलैंड को आंकने का भी मौका
भारतीय टीम अगर पोलैंड को हराने में कामयाब रहती है तो वह अपने पूल में शीर्ष पर आ जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि उसे क्वार्टर फाइनल में पूल बी की सबसे निचली टीम से खेलना होगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नए प्रारूप के तहत आठों टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी लेकिन पूल में शीर्ष पर रहने वाली टीमों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना आसान होगा। कल के मैच से माइकल नोब्स की टीम के पास नई दिल्ली में अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर से पहले पोलैंड को आंकने का भी मौका होगा।
‘हमार आक्रमण बेहतर है लेकिन डिफेंस पर मेहनत करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका खिलाफ भारतीय टीम ने कुछ बेहतरीन गोल किए लेकिन हमें अभी भी प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। टीम में आए युवाओं ने उम्दा प्रदर्शन किया है लेकिन हमें फिटनेस पर कड़ी मेहनत करनी होगी।’
नंबर-1 ब्रायन बंधुओं को पेस-भूपति ने धूल चटाई
पंडित । इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मशहूर भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बाव और माइक को लगातार सेटों में 6-4, 6-2 से पीटकर सत्र के अंतिम टेनिस टूर्नामेंट एटीपी टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

टूर्नामेंट के बाद अलग-अलग खेलने का फैसला कर चुकी इंडियन एक्सप्रेस को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी था और उसने बेहद आसानी के साथ यह काम कर लिय। दोनों सेटों में पेस-भूपति मजबूती के साथ पेश आए और दुनिया की नंबर एक जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया।
एरेना ओ-2 में खेले गए इस ग्रुप-ए मुकाबले में भारतीय जोड़ी के जीतने की संभावना कम जताई जा रही थीं लेकिन पेस-भूपति ने अद्भुत प्रदर्शन कर एक घंटे से भी कम समय में मैच निपटाकर सभी को चौंका दिया। इस जीत के साथ पेस-भूपति ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गए जबकि ब्रायन बंधु दूसरे स्थान पर रहे।
सानिया का सफर
पंडित-: सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उनका परिवार हैदराबाद से ताल्लुक रखता है और उनकी परवरिश इसी शहर में हुई। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे। कुछ समय के बाद उन्हें हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रुप सानिया का बचपन गुजरा। निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली। उनके पिता के पास इतने पैसे नही थे जो वह सानिया को प्रोफेशनल ट्रेनिंग करवा सकें। इसके लिए उन्होंने कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों से स्पॉंशरशिप ली। जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास ने सानिया मिर्ज़ा को 12 साल से ही स्पॉंशर करना शुरु कर दिया। उसके बाद उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा ले लिया।
मुंबई टेस्ट ड्रॉ, भारत ने सीरीज जीती
स्कोरकार्ड : भारत Vs. वेस्ट इंडीज
दूसरी पारी में 243 रन के जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का पहला विकेट गौतम गंभीर के रूप में गिरा। 12 रन बना चुके गंभीर को एडवर्ड्स की गेंद पर सैमी ने लपका। इसके बाद सहवाग और द्रविड़ ने भारत की पारी बखूबी संभाली। 65 गेंद पर 60 रन बनाकर सहवाग आउट हुए। सहवाग को बिशू की गेंद पर सैमी ने लपका।
सहवाग के बाद आए सचिन भी तुरंत चलते बने। 3 रन बना चुके सचिन को सैमुअल्स की गेंद पर एडवर्ड्स ने कैच किया। टिक कर खेल रहे राहुल द्रविड़ भी 33 रन बना कर आउट हो गए। द्रविड़ को सैमुअल्स की गेंद पर रामदीन ने लपका। फिर लक्ष्मण और विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाला , लेकिन लक्ष्मण 31 रन बनाकर आउट हो गए।
अब कोहली का साथ देने आए कप्तान धोनी। ऐसा लगने लगा था कि टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ रही है , तभी धोनी आउट हो गए। 13 रन के निजी स्कोर पर धोनी रवि रामपॉल के शिकार बन गए। टारगेट से कुछ ही रन पहले भारत का सातवां विकेट गिर गया। 63 रन के निजी स्कोर पर कोहली बिशू की गेंद पर सैमी को कैच थमा बैठे। 10 रन के निजी स्कोर रामपॉल ने इशांत शर्मा को बोल्ड कर दिया। इसके बाद वरुण एरोन खेलने आए। रामपॉल की आखिर गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रख लिया , जबकि अश्विन जमे हुए थे और उनसे अच्छे खिलाड़ी भी हैं। यहीं भारत ने एक बड़ी गलती कर दी। अगला ओवर एडवर्ड्स का था। भारत को जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी। एडवर्ड्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अंतिम गेंद पर भारत को 2 रनों की जरूरत थी। अश्विन स्ट्राइक पर थे। वह एक रन बना लिए और दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े , लेकिन वरुण रन आउट हो गए और भारत को ड्रॉ पर संतुष्ट होना पड़ा।
वेस्ट इंडीज की दूसरी पारी में सारे विकेट प्रज्ञान ओझा और आर. अश्विन ने मिलकर ले लिए। प्रज्ञान ओझा ने 6 और अश्विन ने 4 विकेट लिए। टेस्ट के चौथे दिन खेल खत्म होने तक वेस्ट इंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 81 रन था। 189 रनों की बढ़त के साथ वेस्ट इंडीज ने आखिरी दिन बैटिंग शुरू की। मैच के आखिरी दिन वेस्ट इंडीज के विकेटों की झड़ी लग गई। 35 रन बना चुके ब्रेथवेट को आउट करने में ओझा ने ज्यादा देर नहीं लगाई।
48 रन पर ब्रावो को ओझा ने अपनी ही गेंद पर कैच करके हाफ सेंचुरी बनाने से रोक दिया। सैमुअल्स खाता भी नहीं खोल पाए थे कि ओझा की गेंद पर धोनी ने कैच लपक लिया।
ओझा ने शुरू के 5 विकेट झटके थे , लेकिन छठा विकेट अश्विन के खाते में गया। कार्लटन 1 रन ही बना पाए थे कि अश्विन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 11 रन बना चुके पावेल को भी अश्विन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। बिना खाता खोले रामपॉल को ओझा ने पविलियन वापस भेजा। उन्हें तेंडुलकर ने कैच किया। 10 रन बना चुके सैमी को अश्विन की गेंद पर धोनी ने कैच किया। बिशू को जीरो पर आउट करके वेस्ट इंडीज का आखिरी विकेट भी अश्विन ने झटका।
मैन ऑफ द मैचः आर. अश्विन
मैन ऑफ द सीरीजः आर. अश्विन
Subscribe to:
Posts (Atom)
loading..